बाराबंकी. जिले में बीती देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. घटना में एक परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- अरे अम्मू जी, अगर आप सच्चे क्षत्रिय होते तो…’नालायक’ वाले बयान पर ओपी राजभर का पलटवार, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दे डाली बड़ी चुनौती

बता दें कि घटना देवा-चिनहट मार्ग पर गोपालपुर गांव के पास उस वक्त घटी, जब शादी सालगिरह कार्यक्रम में शामिल होकर एक ही परिवार के कुछ लोग बाइक से अपने घर लखनऊ के अरदासी खेड़ा गांव लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक और ट्रैक्टर-ट्राली के बीच भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए.

इसे भी पढ़ें- चढ़ावे में चोरी करने वालों को कौन बचा रहा है? अखिलेश यादव का BJP सरकार पर हमला, सवाल खड़ा करते हुए पूछे तीखे सवाल

वहीं बाइक सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद तीनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान 4 वर्षीय नेहा 42 वर्षीय महिला और 20 वर्षीय विजेंद्र के रूप में हुई है. पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.