बरेली. हैवानियत की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां 12 साल की बच्ची की लाश फांसी के फंदे से लटकी मिली. बच्ची की लाश का पीएम रिपोर्ट से पता चला कि उसके साथ मारपीट और रेप की वारदात को अंजाम दिया गया था. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है.
इसे भी पढ़ें- ‘CM का भाषण एक उबाऊ प्रवचन…’, कांग्रेस-सपा ने योगी सरकार को घेरा, कहा- इनका महिला सशक्तिकरण से कोई लेना देना नहीं
बता दें कि पूरा मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है. जहां रहने वाली एक 12 साल की बच्ची की लाश 2 दिन पहले फांसी के फंदे से लटकी मिली थी. जिसके बाद बच्ची की बहन ने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी थी. इस दौरान बच्ची की मां भी घर पहुंची औऱ मामले की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की लाश को फंदे से नीचे उतारकर पीएम के लिए भेजा था.
इसे भी पढ़ें- जिम, जुर्म और जानलेवा अंतः ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी जीतू सैनी का एनकाउंटर, जन्मदिन पर खेला था मौत का खेल
वहीं 2 दिन बाद जब बच्ची की पीएम रिपोर्ट आई तो पुलिस भी देखकर दंग रह गई. पीएम रिपोर्टसे पुलिस को पता चला कि बच्ची के साथ मारपीट और रेप की वारदात को अंजाम दिया गया था. पुलिस की जांच में ये भी पता चला है कि बच्ची की मां ने एक दिन पहले उसकी डंडे से पिटाई की थी. अब पुलिस रेप के एंगल से मामले की जांच में जुट गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

