बरेली. एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर जान दे दी. घटना सामने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें- कलेश बना कालः मां ने पहले 9 साल के बेटे को खिलाया जहर, फिर खुद भी खाकर मौत को लगा लिया गले
बता दें कि पूरा मामला भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है. जहां रहने वाले युवक का भोजीपुरा क्षेत्र के गांव में रहने वाली युवती के साथ प्रेम संबंध था. दोनों एक दूसरे के साथ जिंदगी बिताना चाहते थे, लेकिन परिवार वाले दोनों के रिश्ते के विरोध में थे. जिसे लेकर दोनों काफी परेशान चल रहे थे. ऐसे में दोनों ने मुलाकात की और साथ में खेत में जाकर जहर खा लिया.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश बाबू छुप-छुप के… ओपी राजभर का अखिलेश यादव का करारा तंज, सपा सांसदों को लेकर दिया बड़ा बयान
जहर खाने के कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ गई. कुछ देर में प्रेमिका की मौत हो गई. वहीं दोनों के जहर खाने की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और प्रेमी को अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों और गांव वालों के बीच हड़कंप मच गया. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है.

