लखनऊ. सूबे की सियासत में सपा के सासंदों के पाला बदलने की अटकलें लगाई जा रही है. सुभसपा सुप्रीमो ओपी राजभर का दावा है कि जल्द ही सपा के कई सांसद अपनी पार्टी छोड़कर एनडीए का दामन थाम लेंगे. इन सबके बीच ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसा है कि वे छिपकर मुंबई जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- ये है योगी जी का जीरो टॉलरेंस! अवैध खनन पर नकेल कसने वाले अफसर को ‘खोखले सिस्टम’ ने दी सजा, माफिया को छोड़ अधिकारी पर ही कर दी कार्रवाई
ओपी राजभर ने कहा, अखिलेश बाबू छुप-छुप के मुंबई क्यों जा रहे हो? अरे वहां तो केवल दो ही विधायक हैं, वो टूट जाएंगे तो भी कोई दिक्कत नहीं है. यहां वाले जो भागने की तैयारी में हैं, उन्हें कौन देखेगा? मानसून सत्र शुरू होने से पहले अपने सांसदों को कर्नाटक के जिस रिसॉर्ट में ले जाना चाहते हैं, वो हो नहीं पाएगा. क्योंकि मैंने जो कहा है न कि सपा में गड़बड़ चल रहा है, ये स्क्रीन शॉट उसका एक नमूनाभर है. बात इससे आगे जा चुकी है.
इसे भी पढ़ें- राहुल को भगवान परशुराम रूप में दिखाने पर बवाल, मंत्री दयाशंकर सिंह ने जताया कड़ा विरोध, कहा- पहले वो यह सिद्ध करें कि वह ब्राह्मण हैं या नहीं
‘पार्टी तो टूटेगी’
ओपी राजभर ने कहा था कि PDA समारोह में मुरादाबाद वाली सांसद नहीं पहुंची न? “पीट देगा अहीर” , “पीट देगा अल्पसंख्यक” (सपाई) से अब हर कोई दूर है. सांसद ने मना कर दिया न? बाद में कह रही होंगी कि बताया नहीं गया, सूचना नहीं मिली, छुपाया गया. क्या सच में यही हुआ है? जो कह रहा हूं मान लो. बगावत और बागियों को नेतृत्व तो “बागी बलिया” कि भूमि ही करेगी क्योंकि ब्राह्मण सब भूल सकता है! पर अपमान नहीं. बाकी घमंडी रामगोपाल यादव ने मेरे और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया है, उसे पूरे बहुजन समाज ने देखा और सुना है. रामगोपाल यादव हमेशा से राजभर और मौर्य को यादवों से नीचा समझता है. इसके घर में हमारे लिए अलग बर्तन रखा रहता है.
ओपी राजभर ने ये भी कहा था कि पार्टी तो टूटेगी, क्योंकि एक इंटरव्यू में “सनातन ने कहा है कि सनातन, सनातन है, था और सनातन के साथ ही जाएगा.” सनातनी होने का दावा कौन लोग करते हैं? बाकी बची हुई पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष असली चाचा ही बनेगा क्योंकि वही दोबारा पार्टी खड़ा कर सकता है. दूसरा घमंडी चाचा प्रोफेसर से प्राइमरी का मास्टर बनेगा और इसे अखिलेश जी के ‘शिव’ चाचा हकीकत बनाएंगे.

