बलिया। प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने राहुल गांधी की भगवान परशुराम के रूप में प्रस्तुत की गई तस्वीर पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। बलिया में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले यह सिद्ध करें कि वह ब्राह्मण हैं या नहीं, उसके बाद परशुराम बनने की कोशिश करें।

भगवान परशुराम भारतीय संस्कृति के प्रतीक

मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को भगवान के रूप में प्रस्तुत नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम भारतीय संस्कृति और आस्था के प्रतीक हैं और उनकी तुलना किसी राजनीतिक व्यक्ति से करना उचित नहीं है।

दरअसल, राहुल गांधी के जन्मदिन पर वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर भगवान परशुराम के स्वरूप में प्रदर्शित की थी। इसी को लेकर दयाशंकर सिंह ने यह बयान दिया।

READ MORE: CM योगी का ललितपुर दौरा आज, 1766 करोड़ में बने राजकीय मेडिकल कॉलेज का करेंगे लोकार्पण, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

राहुल गांधी देश के जननायक

वहीं, मंत्री के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी नाराजगी जताई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि राहुल गांधी देश के जननायक हैं और अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता आने वाले समय में ऐसी सरकारों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।