बरेली. एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां बहू की पिटाई से तंग आकर बुजुर्ग सास ने जहर खा लिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इलाज जारी है. महिला के पति की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें- मोदी जी? न जवाब, न जिम्मेदारी, न शर्म…CBSE परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी पर सांसद राहुल गांधी का सरकार पर हमला, पूछे तीखे सवाल
बता दें कि पूरा मामला किला थाना क्षेत्र के मलूकपुर का है. जहां मकान के विवाद में बेटा-बहू आए दिन विवाद करते थे. घटना वाले दिन भी मकान को लेकर विवाद हुआ. इस दौरान बहू ने आपा खो दिया और सास की पिटाई कर दी. पिटाई का वीडियो भी किसी ने रिकार्ड कर लिया. वहीं पिटाई से आहत होकर सास ने जहर का सेवन कर लिया. तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को जहर खाने की जानकारी हुई.
इसे भी पढ़ें- ये कौन सा विकास है योगी जी? पानी की समस्या से जूझ रही ताज नगरी, तपती दोहरी में सड़क पर बैठकर महिलाओं ने सरकार को दिखाया आइना
उसके बाद बेटी और पति तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे. 58 वर्षीय अनुपम रस्तोगी का इलाज जारी है. महिला के पति ने बेटे-बहू के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है. साथ ही पिटाई का वीडियो भी पुलिस को दिखाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बेटे-बहू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

