बरेली. हैवानियत की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां दूसरे समुदाय की किशोरी अपनी सहेली को किसी बहाने से अपने घर ले गई. घर पर मौजूद अपने भाई से सहेली का रेप कराया और उसका वीडियो बना लिया. जब पीड़िता ने विरोध किया तो वीडियो वायरल की धमकी देते हुए किसी को न बताने की चेतावनी दी. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- अजब UP की गजब कहानी! ग्रामीण ने बड़े धूमधाम से मनाया बकरियों का जन्मदिन, केक काटकर DJ पर जमकर किया डांस, VIDEO वायरल

बता दें कि पूरा मामला नवाबगंज क्षेत्र एक गांव का है. जहां रहने वाली एक किशोरी अपने घर से वार्षिकोत्सव में शामिल होने के निकली थी. वहीं जब देर शाम तक किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की. इस दौरान किशोरी की सहेली का भाई बाइक पर बैठाकर घर छोड़ने पहुंचा. जिस वक्त युवक ने किशोरी को घर पर छोड़ा, उस वक्त वह नशे की हालत में थी.

इसे भी पढ़ें- पापी पड़ोसी की प्रताड़ना! 7 साल के बच्चे के साथ कुकर्म, उखड़ी सांसें, दरिंदगी की वारदात जानकर दहल उठेगा दिल

वहीं नशा उतरने के बाद किशोरी से परिजनों ने पूछताछ की तो उसने बताया कि दूसरे समुदाय की सहेली उसे जबरदस्ती अपने घर ले गई थी. जहां उसने नशीला पदार्थ पिला दिया. उसके बाद उसने अपने भाई से रेप गंदा काम करवाया और अश्लील वीडियो रिकार्ड कर लिया. वहीं जब उसने घटना की शिकायत उसके परिजनों से की तो वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए घटना के बारे में किसी से भी शिकायत न करने की बात कही. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपी और उसके परिवार की तलाश में जुट गए हैं. फिलहाल पूरा परिवार फरार चल रहा है.