बरेली. महिला ने जिसे अपनी जान से ज्यादा चाहा, वही उसकी जान का दुश्मन बन बैठा. छोटी सी बात को लेकर हुए विवाद में महिला को उसके प्रेमी ने चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया. महिला की कटकर मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- SC के निर्देशों का यूपी में पालन: कक्षा 8 की सोशल साइंस की किताब पढ़ाने पर रोक, बेसिक-माध्यमिक शिक्षा विभाग का सख्त आदेश

बता दें कि 35 वर्षीय महिला रुखसाना किशनी निवासी के साथ लिव इन में रह रही थी. दोनों 55307 कासगंज-रामनगर पैसेंजर से बरेली आ रहे थे. इसी दौरान दोनों के बीच पानी को लेकर विवाद हुआ. इस दौरान महिला ने अपने प्रेमी को ट्रेन से कूदने की धमकी दी. ऐसे में गुस्साए प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ट्रेन से नीचे फेंक दिया, जिससे वह 2 हिस्सों में कट गई.

इसे भी पढ़ें- अमौसी एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की उड़ानें प्रभावित, दुबई, अबुधाबी और दम्माम की 8 फ्लाइट रद्द, 450 से ज्यादा यात्रियों के टिकट कैंसिल

वहीं घटना होता देख ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने तुरंत घटना की जानकारी जीआरपी को दी. जानकारी मिलते ही जीआरपी पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने महिला की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.