बरेली. हत्या की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. बेटा-बहू ने मिलकर बुजुर्ग पिता पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर बेटा-बहू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. दोनों की तलाश की जा रही है. पुलिस जांच के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है.
इसे भी पढ़ें- मोहब्बत के लिए मौत भी मंजूरः प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान, जानिए अधूरे प्रेम की पूरी कहानी
बता दें कि पूरा मामला फरीदपुर क्षेत्र के ढकनी गांव का है. जहां संपत्ति को लेकर बेटा-बहू ने मां से झगड़ा किया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बेटा-बहू ने मिलकर मां की पिटाई शुरू कर दी. पीटता देख बुजुर्ग डोरीलाल ने अपने पत्नी को बचाने की कोशिश की. इस दौरान बेटा ने पत्नी के साथ मिलकर डंडे औऱ धारदार हथियार से पिता पर कई वार किए. इस दौरान डोरीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए.
इसे भी पढ़ें- कलेश बना कालः मां ने पहले 9 साल के बेटे को खिलाया जहर, फिर खुद भी खाकर मौत को लगा लिया गले
वहीं डोरीलाल जब अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े तो बेटा-बहू मौके से फरार हो गए. जिसके बाद डोरीलाल की पत्नी ने मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी. जिसके बाद गंभीर हालत में डोरीलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस बेटा-बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

