हमीरपुर। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार बोलेरो ने ई- रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में ई-रिक्शा सवार 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
हादसे में ई-रिक्शा सवार 2 लोगों की मौत
यह पूरा मामला जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र का है। जहां एक ई-रिक्शा फैक्ट्री एरिया से एचयूएल के मजदूरों को लेकर शहर की तरफ जा रही थी। तभी तपोभूमि आश्रम के पास नेशनल हाईवे 34 पर बारातियों से भरी एक बोलेरो ने ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में ई-रिक्शे को टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार 2 लोगों की मौत हो गई। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
READ MORE: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज की हत्या, धारदार हथियार से रेता गला, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि जिला अस्पताल में घायलों का इलाज चल रही है। मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

