मेरठ। जिले के दौराला क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। इस भीषण हादसे में हरिद्वार से लौट रहे 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
तीन लोगों की तड़प-तड़पकर मौत
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ब्रेजा कार सकोती मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से तीन लोगों की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुनते ही आस-पास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
READ MORE: जिंदगी पर मौत भारीः बेटे को स्कूल से छोड़कर आ रही थी महिला, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि घर पहुंची लाश…
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

