अशोक कुमार जायसवाल, वाराणसी. जिले में रफ्तार का कहर बरपा है. जहां तेज रफ्तार रोडवेज बस ने महिला को चपेट में लिया. घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.

इसे भी पढ़ें- 2023 का स्क्रीनशॉट तारीख हटाकर… अखिलेश यादव पर ओपी राजभर ने बोला तीखा हमला, जानिए सुभसपा प्रमुख ने ऐसा क्या कहा?

बता दें कि आकांक्षा श्रीवास्तव नामक महिला सुबह करीब 7 बजे अपने बेटे को संत अतुलानंद स्कूल छोड़कर वापस घर लौट रही थीं. इसी दौरान शुद्धिपुर स्थित आर्द्रिका होटल के सामने सड़क पार करते समय वाराणसी से जौनपुर की ओर जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि आकांक्षा की मौके पर ही मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें- राम मंदिर भूमि खरीद में 13 नए सबूतों का दावा, एसआईटी को दस्तावेज सौंपेंगे: संजय सिंह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अनियंत्रित गति में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे महिला बस की चपेट में आ गई. घटना की सूचना मिलते ही शिवपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है.