लखनऊ. सुभसपा प्रमुख और योगी सरका में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. राजभर ने आरोप लगाया कि डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती से जुड़ी वर्ष 2023 की खबर का स्क्रीनशॉट तारीख हटाकर वर्ष 2026 का बताकर वायरल किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- राम मंदिर ट्रस्ट ने किए चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार, कृष्ण मोहन बने कार्यवाहक महासचिव

राजभर ने दावा किया कि डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती का मुद्दा सबसे पहले उन्होंने उठाया था और उसके बाद दबाव में आकर इसे लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया दी गई. उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न व्हाट्सऐप समूहों, विशेषकर कुर्मी समाज से जुड़े समूहों में पुराना स्क्रीनशॉट नए संदर्भ में प्रसारित कराया जा रहा है. राजनीति में झूठ फैलाकर समाज को भ्रमित करने का प्रयास नहीं होना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- राम मंदिर भूमि खरीद में 13 नए सबूतों का दावा, एसआईटी को दस्तावेज सौंपेंगे: संजय सिंह

उन्होंने कहा कि 2 जुलाई 2023 की खबर की वास्तविक तारीख छिपाकर उसे 2026 की घटना के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है और इसका प्रमाण भी उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि वह कुर्मी समाज को गुमराह नहीं होने देंगे और ऐसे सभी मामलों का खुलासा करते रहेंगे. अब राजनीति केवल सोशल मीडिया या व्हाट्सऐप तक सीमित नहीं है और वह हर मंच पर तथ्यों के साथ जवाब देंगे.