अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. धीना थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और लैंगिक अपराध के मामले में वर्ष 2018 से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है.
इसे भी पढ़ें- मित्र अखिलेश यादव जी! जरा अपने चच्चू को संभालिए, नहीं तो… ओपी राजभर ने कसा करारा तंज, जानिए सपा सुप्रीमो से ऐसा क्या कहा?
बता दें कि 2018 में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और लैंगिक अपराध के आरोप में धीना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था. आरोपी लगातार फरार चल रहा था. न्यायालय के आदेश के बावजूद उपस्थित नहीं होने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था.
पुलिस टीम को 13 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी महुजी तिराहा, जमानिया बॉर्डर के पास मौजूद है. सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग शुरू की. इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया. पुलिस को देखकर वह पीछे मुड़कर भागने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया.
इसे भी पढ़ें- भाजपा दलित विरोधी है…खड़गे के मंच के शुद्धिकरण पर अजय राय का भाजपा पर हमला, BJP और RSS की सोच को लेकर कही बड़ी बात
पकड़े गए आरोपी की पहचान अरबाज नट उर्फ खबरी पुत्र जलालुद्दीन नट, निवासी कुशहां, थाना धीना, चंदौली, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई. तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. बरामदगी के संबंध में धीना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2018 के मुकदमे के बाद से वह पुलिस से बचने के लिए छिपकर रह रहा था. उसने बताया कि बरामद तमंचा उसने अपनी सुरक्षा के लिए बिहार से लिया था.


