अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. जनपद के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मनियारपुर गांव की दलित बस्ती में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने से शनिवार सुबह गांव में तनाव का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और आक्रोश व्यक्त करते हुए नई प्रतिमा स्थापित करने तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे.
इसे भी पढ़ें- कमीशन तले सेट है UP का सिस्टम! बड़ी गंडक नदी का सीना चीरकर रेत निकाल रहे माफिया, जीरो टॉलरेंस का ‘जीरो’ असर
बता दें कि मनियारपुर गांव में लगभग 26 वर्ष पहले साल 2000 में ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी. जिस स्थान पर प्रतिमा लगी है, वहां इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है और प्रतिमा के ऊपर छत की ढ़लाई के लिए मजदूर और मिस्त्री काम कर रहे थे. ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11 बजे तक लोग मौके पर मौजूद थे, उसके बाद सभी अपने-अपने घर चले गए. शनिवार सुबह जब लोग पहुंचे तो प्रतिमा का दाहिना हाथ टूटा हुआ मिला.
इसे भी पढ़ें- गलती किसी और की, भुगते कोई और…12वीं बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाएंगे 700 छात्र, विभागीय लापरवाही से बच्चों का साल बर्बाद, जिम्मेदार कौन?
वहीं घटना की खबर फैलते ही गांव में भीड़ जमा हो गई और लोगों ने नाराजगी जताते हुए नई प्रतिमा लगाने और दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की. स्थिति को देखते हुए सकलडीहा कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एहतियातन क्षेत्र में कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई.
इसे भी पढ़ें- नई पार्टी बनाएंगे अलंकार अग्निहोत्री, कहा- सवर्णों के हितों की अनदेखी की गई, तो वे अपनी राजनीतिक शक्ति के माध्यम से जवाब देंगे
कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित कराने की व्यवस्था की जाएगी. मौके पर उपनिरीक्षक वरुणेंद्र राय, रोहित कुमार, दुलारे राम कन्नौजिया सहित पुलिस बल मौजूद.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


