अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें महिलाओं और युवतियों को भी नहीं बख्शा गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है.
इसे भी पढ़ें- ‘पीट देगा अहीर’ : राजभर ने बताया PDA का नया अर्थ, कहा- सपा यादववादी पार्टी, अपमानित महसूस कर रहे दलित और पिछड़े
बता दें कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. आरोप है कि दबंगों ने युवतियों के साथ भी बेरहमी से मारपीट की. जब परिजन बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी हाथापाई की गई. घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया.
इसे भी पढ़ें- एटा में मौत का मंजर : सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, 5 की मौत, कई घायल
सूचना मिलते ही शहाबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है. पीड़ित परिवार ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और उसमें दिखाई देने वाले अन्य लोगों की पहचान कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है.

