अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. जिले के सकलडीहा तहसील क्षेत्र में एक अनोखा विवाह पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां तीन बच्चों की मां ने अपने पति की मौजूदगी में मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से अपने प्रेमी के साथ सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत कर दी. विवाह के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे और पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इसे भी पढ़ें- बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के 5 आरोपियों को खाकी ने दबोचा, जांच में खुलेगी काले कारनामों की कुंडली

जानकारी के अनुसार, महिला पहले से विवाहित है और उसके तीन बच्चे हैं. महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का पिछले करीब दो वर्षों से एक युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा था. उन्होंने बताया कि समझाने के कई प्रयास किए गए, लेकिन महिला अपने निर्णय पर अडिग रही. अंततः मंदिर में दोनों का विवाह करा दिया गया.

महिला ने अपने पूर्व पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उसका कहना है कि पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था और मानसिक-शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था. इसी कारण उसने उसके साथ रहने से इंकार कर दिया और अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ विवाह करने का फैसला लिया.

इसे भी पढ़ें- अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन? बिना सुरक्षा उपकरण के टैंकर पर चढ़कर ठीक की जा रही लाइन

महिला के प्रेमी ने बताया कि दोनों की मुलाकात ट्रेन यात्रा के दौरान हुई थी. बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया. दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया और समाज के सामने मंदिर में विवाह कर लिया. प्रेमी ने दावा किया कि यह शादी दोनों की सहमति से हुई है. शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.