लखनऊ। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर लखनऊ में एक भव्य समारोह एवं स्मारिका के विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि समता, न्याय और बंधुत्व के उच्च आदर्शों से आलोकित, समरस एवं समावेशी समाज की आधारशिला रखने वाले भारतीय संविधान के शिल्पकार ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि जो ‘बाबा साहब’ के दर्शन के विपरीत हो, जो गरीबों, वंचितों, दलितों का हक छीनने के लिए प्रेरित करता हो, हमें उनका कतई समर्थन नहीं करना चाहिए। बाबा साहब’ ने कहा था- मैं पहला और अंतिम रूप से भी एक भारतीय रहूंगा, हमेशा भारतीय रहूंगा। बाबा साहब’ से जुड़े पांच तीर्थों का विकास कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने नहीं किया, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन ‘पंचतीर्थों’ का निर्माण किया।

READ MORE: नोएडा हिंसा पर सियासत, राहुल ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- यही है “विकसित भारत” का सच

विपक्ष पर साधा निशाना

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया गया था। KGMU का नाम क्यों बदला गया। सपा ने गरीबों की पीड़ा को नहीं देखा। सपा सरकार में दलितों,वंचितों का शोषण किया गया। गरीबों को मिलने वाले पट्टे पर डाका डाला गया। आज ये लोग आज घड़ियाले आंसू बहा रहे है। उन्होंने आगे का कि कांग्रेस ने बाबा साहब को कभी सम्मान नहीं दिया। सीएम ने सवाल पूछा कि दलितों के हक पर डाका किसने डाला ? समाजवादी पार्टी के लोग महर्षि वाल्मीकि जी की पावन साधना स्थली लालापुर, चित्रकूट जनपद में भी कब्जा कर रहे थे। मैंने प्रशासन से कहा इन गुंडों के खिलाफ कार्रवाई करो।

READ MORE: ‘कांग्रेस ने बाबा साहब को सम्मान नहीं दिया…’, आंबेडकर जयंती पर सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- ये लोग आज घड़ियाले आंसू बहा रहे

सीएम योगी ने एक्स पर किया पोस्ट

सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि संविधान शिल्पी, महान अर्थशास्त्री, ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में आयोजित जन्म दिवस समारोह में सहभाग किया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं बाबा साहब के सिद्धांतों पर आधारित स्मारिका ‘भारत भाग्य विधाता’ का विमोचन भी किया।

साथ ही, डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत प्रदेश के 75 जनपदों में स्थापित बाबा साहब की मूर्तियों के सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण कार्यों का शुभारंभ भी हुआ। बाबा साहब का संपूर्ण जीवन ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना की सिद्धि तथा दलितों, वंचितों, गरीबों एवं मातृशक्ति को न्याय और सम्मान दिलाने के लिए समर्पित रहा। उनकी पावन स्मृतियों को नमन।