लखनऊ। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर लखनऊ में एक भव्य समारोह एवं स्मारिका के विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि समता, न्याय और बंधुत्व के उच्च आदर्शों से आलोकित, समरस एवं समावेशी समाज की आधारशिला रखने वाले भारतीय संविधान के शिल्पकार ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।

विपक्ष पर साधा निशाना

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब की स्मृतियों को नमन पूरा देश बाबा साहब को याद कर रहा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। सपा सरकार में दलितों,वंचितों का शोषण किया गया। गरीबों को मिलने वाले पट्टे पर डाका डाला गया। आज ये लोग आज घड़ियाले आंशू बहा रहे है। उन्होंने आगे का कि कांग्रेस ने बाबा साहब को कभी सम्मान नहीं दिया। सीएम ने सवाल पूछा कि दलितों के हक पर डाका किसने डाला ?

READ MORE: माननीय मुख्यमंत्री जी..! मजदूरों के जख्मों पर मलहम नहीं लगा सकते तो नमक तो न छिड़कें, श्रमिकों के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला

KGMU का नाम क्यों बदला गया

सीएम योगी ने आगे कहा कि हर महापुरुष को हम सम्मान देंगे। हमने 2 वीरांगना के नाम पर PAC बनाई। स्टेट गेस्ट हाउस में सपा का चरित्र दिखा। बाबा साहब से जुड़े 5 तीर्थ विकसित होंगे। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया गया था। KGMU का नाम क्यों बदला गया। सपा ने गरीबों की पीड़ा को नहीं देखा।