सहारनपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले के लोगों को बड़ी सौगात दी और 2,131 करोड़ की लागत वाली 325 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकास हो रहा है।

2017 के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि पहले युवा पलायन करते थे, देवबंद की छवि धूमिल की गई थी और शहर में अक्सर दंगे होते थे। लेकिन 2017 के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई और दंगे बंद हो गए। अब सहारनपुर की कला को पहचान मिली है और यहां से दिल्ली तक की दूरी बस 2 घंटे की हो गई है।

READ MORE: जहर उगलने वाली फैक्ट्री! जहरीले धुंए के साए में मुगलसराय का ये क्षेत्र, इकाई को नोटिस जारी

आम जनता को योजनाओं का मिल रहा लाभ

सीएम योगी ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार के दौरान विकास की गति तेज हुई है। अब आम जनता को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सीएम ने कहा कि चुनाव में बांटने और देश को कमजोर करने वालों को जनता ने हराया है। उन्होंने बताया कि असम में तीसरी बार और बंगाल में भी बीजेपी की सरकार बनने से साफ हो गया है। अब जनता जागरूक हो चुकी है और काम करने वाली सरकार को ही चुनती है।