गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) क्षेत्र में ₹208 करोड़ की लागत से फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स एवं EWS, LIG आवासीय परिसर सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि अपराध और अपराधियों के साथ किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं। वह जिस बोली और भाषा को समझेंगे उसी में उनको समझाने का काम करेंगे।

GIDA का विस्तार 7,000 एकड़ में

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर वर्ष 2017 में यूपी में सरकार बनी। जनता की जो भी आकांक्षा थी, उससे दो कदम आगे जाकर डबल इंजन की सरकार ने कार्य किया। अब GIDA का विस्तार 7,000 एकड़ में तेजी के साथ आगे बढ़ा है। सीएम ने क्राइम को लेकर कहा कि अपराध और अपराधियों के साथ किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं। वह जिस बोली और भाषा को समझेंगे उसी में उनको समझाने का काम करेंगे।

READ MORE: योगी कैबिनेट में 24 प्रस्तावों को मिली मंजूरी: मक्का का MSP तय, 5 जिलों में बनेंगी नई जेलें और बंदियों के लिए नई नीति

औद्योगिक विकास का एक अनुकरणीय मॉडल

सीएम योगी ने इस दौरान EWS, LIG आवास एवं औद्योगिक भूखंड के आवंटियों को आवंटन पत्र एवं NIELIT कौशल केंद्र से प्रशिक्षित छात्रों को प्रमाण-पत्र का वितरण किया। साथ ही योगी ने कहा कि अत्याधुनिक फ्लैटेड फैक्ट्री में एक ही कैंपस में MSME के 100 से अधिक उद्योग संचालित हो सकेंगे, जो वैश्विक स्तर पर औद्योगिक विकास का एक अनुकरणीय मॉडल भी बनेगा। अब छोटी पूंजी में भी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है और उद्योग स्थापित किया जा सकता है। फ्लैटेड फैक्ट्री ने उसका एक मॉडल दिया है।