रामपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले में 690 करोड़ से अधिक लागत की 102 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में अयोध्या, रामभक्ति और विपक्षी दलों को लेकर तीखी टिप्पणी की।

इस अवसर पर सीएम ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को चेक व प्रशस्ति-पत्र, ‘मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ के लाभार्थियों को लैपटॉप, ‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ के लाभार्थियों को अनुदान राशि और ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। साथ ही, प्रदेश के विकास में विशेष योगदान देने वाले व्यापारियों को सम्मानित भी किया।

READ MORE: डिंपल यादव के लिए फैन की दीवानगी, सीने पर बनवाया टैटू, अखिलेश से की मिलाने की जिद, फिर…

सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भगवान रामभक्ति की दुहाई वही लोग दे रहे हैं, जो 2017 से पहले ‘जय श्रीराम’ बोलने वालों पर लाठियां चलाते थे। सीएम योगी ने कहा कि “जो लोग पहले ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ का नारा लगाने वाले रामभक्तों पर कार्रवाई करते थे, आज वही आस्था की वकालत करते दिखाई दे रहे हैं।

READ MORE: यादव, कुर्मी और 27 का समीकरणः ओपी राजभर ने अखिलेश यादव से पूछा तीखा सवाल, जानिए मंत्री ने क्या और क्यों कहा?

सीएम योगी आगे ने कहा कि जनता की ताकत के कारण राजनीतिक परिस्थितियां बदली हैं और अब वे लोग भी अयोध्या जाने तथा भगवान राम के प्रति आस्था व्यक्त करने की बात कर रहे हैं, जो पहले अलग रुख रखते थे। उन्होंने कहा कि प्रभु राम जगत के नियंता हैं, वे जानते हैं कि सही कौन है और गलत कौन।