अशोक कुमार जायसवाल, डीडीयू. पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में मंगलवार को डीडीयू मंडल के वैगन केयर सेंटर (सिक लाइन) में ड्यूटी रोस्टर को लेकर नया विवाद सामने आया. नवागत डीएमई विनय कुमार और कर्मचारियों के बीच ड्यूटी के समय को लेकर तीखी बहस हुई, जिससे कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई.
इसे भी पढ़ें- नूह में भीषण सड़क हादसा: UP पुलिस के 5 जवानों की मौत, अपहरण केस में दबिश के लिए गई थी टीम
बता दें कि डीएमई विनय कुमार ने सभी सेक्शनों के अटेंडेंस रजिस्टर अपने पास रख लिए. उन्होंने कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि देर से आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इस आदेश के बाद कई कर्मचारी आक्रोशित हो गए और उन्होंने अपनी समस्याएं रखीं.
कर्मचारियों का कहना था कि सिक लाइन में काम की प्रकृति ऐसी है कि उन्हें अक्सर शाम 7 से 8 बजे तक काम करना पड़ता है. ऐसे में सुबह 5 बजे ड्यूटी शुरू करना उनके लिए व्यावहारिक नहीं है. उन्होंने मांग की कि अन्य कार्यस्थलों की तरह यहां भी सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक का निर्धारित रोस्टर लागू किया जाए या फिर अतिरिक्त समय के लिए ओवरटाइम दिया जाए.
इसे भी पढ़ें- तमिलनाडु में MK स्टालिन की हार, राजा भैया ने कसा तंज, कहा- मिट गये सनातन को मिटाने का सपना देखने वाले
वहीं इस दौरान डीएमई ने कहा, आने का समय तय है, जाने का नहीं. इस टिप्पणी से कर्मचारी और भड़क गए. इसके बाद कर्मचारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी और कुछ देर तक वाद-विवाद चलता रहा. हालांकि, काफी हंगामे के बाद भी कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल सका. अंततः सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्य पर लौट गए, लेकिन ड्यूटी के समय को लेकर असंतोष अभी भी बना हुआ है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

