लखनऊ। हरियाण के नूंह में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के पांच जवानों की मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन चल रही है।
यह पूरा मामला नूंह के कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे (KMP) का है। जहां धुलावट टोल प्लाजा के पास एक कार पलवल की ओर से आ रही थी। इसी दौरान वाहन चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने चल रही दूसरी गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
READ MORE: मातम में बदली शादी की खुशियां: तेज रफ्तार ट्रक ने बारातियों को रौंदा, एक की मौत
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे में 2 दारोगा, 2 सिपाही समेत 5 की मौत हुई है। पांचों जवान अपहरण केस में दबिश के लिए गए थे। पांचो जालौन की उरई कोतवाली में तैनात थे। शवों को यूपी लाया जा रहा है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

