अशोक कुमार जायसवाल, डीडीयू नगर. कोतवाली पुलिस और एसओजी (क्राइम ब्रांच) टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने पंजाब से बिहार ले जाई जा रही करीब 2 करोड़ 31 लाख रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.
इसे भी पढ़ें- पीने के पानी का ठिकाना नहीं और सपना 2047 का! 25 दिनों से दो चार हो रहे लोग, PWD पर लापरवाही का आरोप
जानकारी के अनुसार, औद्योगिक नगर चौकी क्षेत्र के मिल्कीपुर-ताहिरपुर हाइवे पर मंगलवार को कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह और एसओजी टीम द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान वाराणसी की ओर से आ रहे ट्रक संख्या JK02BP1812 को रोकने का प्रयास किया गया. पुलिस को देखकर चालक ने ट्रक तेज गति से भगाकर फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया.
इसे भी पढ़ें- ऊंची-ऊंची लपटें, धमाके जैसी आवाज… सिंचाई कॉलोनी में ट्रांसफार्मर में लगी आग, मचा हड़कंप
तलाशी के दौरान ट्रक में लदी आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई 925 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई. जांच में पाया गया कि शराब की कुल मात्रा लगभग 8222.8 लीटर है और सभी पेटियों पर “For Sale in Punjab Only” अंकित था, जिससे स्पष्ट हुआ कि शराब पंजाब से बिहार तस्करी के लिए भेजी जा रही थी. पुलिस ने मौके से ट्रक चालक एवं तस्कर मो. जबीर (52 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय नाजीर हुसैन, निवासी आस्तादमलाह, बक्शी नगर, जम्मू को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार बरामद शराब की अनुमानित कीमत 2 करोड़ 31 लाख रुपये है. इस बड़ी कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है.

