अशोक कुमार जायसवाल, डीडीयू नगर. डीडीयू जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान श्रमजीवी एक्सप्रेस से 13 लाख 33 हजार 500 रुपये नगद के साथ दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया. दोनों व्यक्ति बरामद नगदी के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. इसके बाद आयकर विभाग को सूचना देकर पूरी रकम और दोनों व्यक्तियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया.

इसे भी पढ़ें- सरकार का ‘सरेंडर’: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद अवधेश प्रसाद ने दी प्रतिक्रिया, जानिए छात्रों के प्रदर्शन और राम मंदिर को लेकर ऐसा क्या कहा?

पुलिस के अनुसार पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी., पुलिस महानिरीक्षक रेलवे एन. कोलंची, पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रशांत वर्मा एवं वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर के निर्देश पर रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह के पर्यवेक्षण तथा जीआरपी डीडीयू प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह एवं आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अनीता कुमारी के निर्देशन में संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई.

इसे भी पढ़ें- इश्क में एक और बीवी बेवफा! पत्नी ने आशिक के साथ पति को सुलाई मौत की नींद, जानिए मोहब्बत में मर्डर की दास्तां

वहीं प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर पहुंची ट्रेन संख्या 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस के जनरल कोच की जांच के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति पिट्ठू बैग के साथ मिले. तलाशी लेने पर बैग से 13,33,500 नकद बरामद हुए. पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान वारिस (37 वर्ष) और फईम (45 वर्ष) निवासी सिरसलेड़ा, थाना मुंडापाड़ा, जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई. पूछताछ में दोनों बरामद नगदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जानकारी उपलब्ध नहीं करा सके. जीआरपी ने तत्काल आयकर विभाग, वाराणसी को सूचना दी। आयकर विभाग की टीम थाना पहुंची, जिसके बाद दोनों संदिग्धों औऱ बरामद नगदी को आवश्यक जांच एवं आगे की कार्रवाई के लिए आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया गया.