महराजगंज। जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र में नेपाल सीमा से सटे नो-मेंस लैंड के पास एक किसान का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र (45) निवासी पिपरा, थाना बरगदवा के रूप में हुई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

परिजनों के अनुसार वह सुबह धान की रोपाई करने घर से निकले थे, लेकिन शाम को उनका शव बरामद हुआ। मृतक सुरेंद्र के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। उनकी बड़ी बेटी रुषि की शादी सितंबर माह में तय थी। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की मृत्यु से परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है।

READ MORE: पलभर में उजड़ गई दुनिया, मकान का लेंटर भरभरा कर गिरा, पति-पत्नी और बेटी की मौत

छानबीन में जुटी पुलिस

सूचना पर पहुंची महराजगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।