फतेहपुर. रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आय़ा है. जहां हवसी भाई ने अपनी नाबालिग बहन को 2 साल तक हवस का शिकार बनाया. परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.
इसे भी पढ़ें- सत्ता के लिए संविधान और राम ही सहारा! जन्मदिन पर अखिलेश ने भाजपा पर बोला तीखा हमला, जानिए सपा सुप्रीमो ने ऐसा क्या कहा?
बता दें कि पूरा मामला थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है. जहां रहने वाले एक युवक ने अपनी 15 साल की बहन को जान से मारने की धमकी देकर 2 साल तक रेप किया. वहीं जब किशोरी ने हिम्मत कर अपने भाई की करतूत की जानकारी परिजनों को दी तो परिजनों ने यकीन नहीं किया. उसके बाद किशोरी ने हैवानियत की जानकारी अपनी सहेली और भाभी को दी. जब भाभी ने युवक से इस बारे में बात कर विरोध किया तो पिटाई कर दी.
इसे भी पढ़ें- सांसद संभालें या सत्ताईस? डगमगा रही अखिलेश की ‘साइकिल’, कमाल अख्तर के इस्तीफे के बाद सांसदों की टूट की अटकलें तेज
वहीं अपने भाई की काली करतूत परिजनों के सामने लाने के लिए किशोरी ने अपनी सहेली की मदद ली. किशोरी ने पूरी घटना का वीडियो चुपके से रिकार्ड करवा लिया और फिर वीडियो परिजनों को दिखाया. उसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है. गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है.

