मयंक शर्मा, फिरोजाबाद. जनपद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नगला बिलोतिया गांव निवासी अतिन पुत्र अजय सिंह ने फांसी लगा ली. अतिन बीएससी का छात्र था और परतापुर चौराहा स्थित एक लाइब्रेरी में पढ़ाई करता था. परिजनों और मृतक के साथी ने आरोप लगाया है कि कुछ युवकों ने अतिन के साथ मारपीट की थी.
इसे भी पढ़ें- अपनी भाषा और व्यवहार में…राजकुमार भाटी से मिलने के बाद अखिलेश यादव ने दिए निर्देश, 2027 चुनाव को लेकर कही बड़ी बात
मृतक के साथी के अनुसार, चार युवक उसे अपने साथ ले गए थे और एक विद्यालय के पास उसके साथ मारपीट की गई. आरोप है कि युवकों ने उसकी जाति पूछने के बाद घटना को अंजाम दिया था. शनिवार सुबह अतिन का शव घर में फंदे से लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस को मौके से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे जांच के लिए कब्जे में लिया गया है.
इसे भी पढ़ें- भाजपा’राज’ में गुंडाराज! बाल्टी छूने पर दलित पिता-पुत्र की पिटाई, थूक चटवाया, जूते में पानी भरकर पिलाया, ऐसे ‘रामराज’ लाएंगे योगी जी?
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस उपाधीक्षक अम्बरीश कुमार के अनुसार, मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

