लखनऊ. अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में भेंट की. इस अवसर पर सामाजिक राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की. अखिलेश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि वे सामाजिक सद्भाव का आचरण करें. अपनी भाषा और व्यवहार में संतुलन तथा संयम बरते. ऐसी कोई बात न करें, जिससे कोई अपने को अपमानित या आहत महसूस करे.

इसे भी पढ़ें- दामाद है या दानव! साथियों के साथ मिलकर युवक ने रॉड और डंडे से ससुराल वालों को जमकर पीटा, जानिए बर्बरता के पीछे की वजह

उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाकर ही सामाजिक न्याय के राज की स्थापना की जा सकती है. इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी को एकजुट रहना होगा. समाजवादी पार्टी की सामाजिक नीति में सबका सम्मान निहित है. पीडीए समाज सभी वर्गों-पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक के अलावा पीड़ित अगड़े-पिछड़े, आधी आबादी महिला को अपने से जोड़ती है.

इसे भी पढ़ें- भाजपा’राज’ में गुंडाराज! बाल्टी छूने पर दलित पिता-पुत्र की पिटाई, थूक चटवाया, जूते में पानी भरकर पिलाया, ऐसे ‘रामराज’ लाएंगे योगी जी?

आगे अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि पीडीए सामाजिक न्याय की लड़ाई का भी प्रभावी माध्यम है. पीडीए की एकता से ही 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाया जा सकेगा और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सकेगा.