अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डेरवा कला गांव में पारिवारिक विवाद उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया, जब दामाद अपने कई साथियों के साथ ससुराल पहुंच गया और ससुराल पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि दामाद ने लोहे की रॉड, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर जमकर मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हो गए.
इसे भी पढ़ें- भाजपा’राज’ में गुंडाराज! बाल्टी छूने पर दलित पिता-पुत्र की पिटाई, थूक चटवाया, जूते में पानी भरकर पिलाया, ऐसे ‘रामराज’ लाएंगे योगी जी?
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि दामाद का किसी दूसरी लड़की के साथ संबंध था, जिसका विरोध करने पर वह पहले से ही नाराज चल रहा था. इतना ही नहीं, पूर्व में दर्ज एक मामले को लेकर भी वह खुन्नस रखे हुए था. इसी रंजिश में उसने साथियों के साथ मिलकर ससुराल पक्ष पर हमला कर दिया. घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- खाक छान रही खाकी! दबंग ने ऑटो चालक को बेरहमी से पीटा, शिकायत के बाद भी योगी के सुशासन’राज’ में नहीं हो रही कार्रवाई
पीड़ित परिवार के लोगों का कहना ये भी है कि हमने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार धमकी देता था. आज वह अपने साथ कई लड़कों को लेकर आया और पूरे परिवार पर हमला कर दिया. महिलाओं तक को नहीं छोड़ा गया. हम लोग पुलिस से न्याय की मांग कर रहे हैं. घटना को लेकर अलीनगर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है. तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है. मेडिकल रिपोर्ट और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

