ज्ञान उपाध्याय, गाज़ियाबाद. लोनी कोतवाली क्षेत्र की प्रेम नगर कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मकान की तीसरी मंजिल के छज्जे से गिरकर दो साल के मासूम अबूजा की मौत हो गई. घटना के बाद परजिनों और आसपास के लोगों के बीटच हड़कंप मच गया. परिजनों ने इसे हादसा मानते हुए पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया.
इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जी आरोपी को खुद बचा रहे…फतेहपुर घटना को लेकर अखिलेश यादव का तीखा हमला, जानिए क्यों कही इतनी बड़ी बात
बता दें कि मूलरूप से हरदोई जिले के पिहानी गांव निवासी रिजवान परिवार के साथ लोनी की प्रेम नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं. वह दैनिक मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं. मंगलवार को वह रोज की तरह काम पर गए थे. घर पर पत्नी आसमां और बच्चे मौजूद थे.
दोपहर करीब डेढ़ बजे आसमां मकान की छत पर कपड़े धो रही थीं. इसी दौरान सबसे छोटा बेटा अबूजा खेलते-खेलते सीढ़ियों के रास्ते तीसरी मंजिल पर पहुंच गया. खेलने के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह छज्जे से सीधे नीचे सड़क पर जा गिरा. गिरने से अबूजा गंभीर रूप से घायल हो गया. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और रिजवान को फोन पर घटना की जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें- ‘बिल तुम्हारा बाप भरेगा…’, पंखा चलाने पर ससुर ने बहू को पीटा, आहत होकर पीड़िता ने…
सूचना मिलते ही रिजवान काम छोड़कर घर पहुंचे और तुरंत बेटे को लेकर जीटीबी अस्पताल भागे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अबूजा को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही आसपास के लोगों की मदद से शव को दफना दिया. बाद में जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

