गाजियाबाद. हत्या की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक युवक ने शादी टूटने से नाराज होकर मंगेतर को गोली मार दी. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा करने की बात पुलिस कह रही है.

इसे भी पढ़ें- रफ्तार, हादसा और मौत का मंजरः रोडवेज बस ने बाइक को मारी ठोकर, मां-बेटे समेत 3 लोगों की मौत, एक घायल

बता दें कि पूरा मामला खोड़ा थानाक्षेत्र के आदर्श नगर का है. जहां रहने वाली एक युवती की डेढ़ साल पहले शादी तय हुई थी. कुछ दिन पहले युवती और उसके मंगेतर के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और शादी टूट गई. शादी टूटने के बाद युवक आगबबूला हो गया. गुस्सा इतना कि युवक बंदूक लेकर घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसा और युवती को गोली मार दी.

इसे भी पढ़ें- जाम के लिए जानलेवा वारः शराब को लेकर 2 दोस्तों में विवाद, फिर एक ने दूसरे की छीन ली सांसें, जानिए यार कैसे बना जानी दुश्मन

वहीं गोली की आवाज सुनते ही युवती के परिजन कमरे की और दौड़े. लोगों को आने से पहले आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया. उसके बाद तत्काल युवती को अस्पताल ले जाया गया. युवती का इलाज जारी है. परिजनों की शिकायत पर आरोपी की तलाश की जा रही है. पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है.