बरेली. एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने शराब के लिए सरिया घोपकर अपने दोस्त की हत्या कर दी. पुलिस ने हत्यारे दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है.

इसे भी पढ़ें- विकास के नाम पर आस्था से खिलवाड़, 92 साल पुराने बजरंगबली मंदिर पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने पुनर्निर्माण का दिया आश्वासन

बता दें कि पूरा मामला इज्जतनगर थाना क्षेत्र का है. जहां 2 दोस्तों ने शराब पार्टी की. इस दौरान एक से शराब गिर गई. शराब गिरने के बाद दोनों दोस्तों के बीच शराब के लिए पैसे देने को लेकर बहस हो गई. इस दौरान बात इतनी बिगड़ी कि एक ने दूसरे पर सरिया से कई बार हमला किया. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद परिजन तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए.

इसे भी पढ़ें‘भविष्य में आप प्रधानमंत्री बनें…’ हवाई यात्रा कर लखनऊ पहुंची किसान की बेटी का वीडियो हो रहा वायरल, सीएम योगी का धन्यवाद करते हुए कही ये बात

वहीं इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान हप्पू (38 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस ने मृतक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पीएम रिपोर्ट से पता चला कि हप्पू की मौत फेफड़ा फटने से हुई है. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या के आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है. सुमित ने शराब के लिए पैसा न देने पर हत्या करने की बात कबूल ली है.