गोरखपुर. यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है. ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए राप्ती नदी में नहाने गए 3 दोस्त तेज बहाव में बह गए. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. जानकारी मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया. हालांकि, तीनों की लाश अब तक बरामद नहीं की जा सकी है. सर्च अभियान जारी है.
इसे भी पढ़ें- इंसान है या दरिंदा! बिना पूछे बच्चे ने खाया 1 रसगुल्ला, गुस्से में कारीगर ने धधकते तंदूर में फेंका, पूरा मामला जानकर दहल उठेगा दिल
बता दें कि पूरा मामला चिलुआताल थाना क्षेत्र के बंजरहा गांव का है. भीषण गर्मी की वजह से 3 दोस्त राप्ती नदी में नहाने के लिए पहुंचे. नहाते वक्त मस्ती-मस्ती में तीनों गहरे पानी में चले गए और तीनों नदी की तेज बहाव में बह गए. तीनों को बहता देख वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- BJP बिल से महिलाओं को ठगना चाहती थी, लेकिन… महिला आरक्षण को लेकर अखिलेश यादव का सरकार पर हमला
जानकारी मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और लोगों से घटना की जानकारी ली. जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलवाया. नदी में तेज बहाव होने के कारण अब तक तीनों युवकों का पता नहीं चल सका है. नदी में बहने वाले तीनों युवकों की पहचान अभय यादव उर्फ बंटी (20), शिव साहनी (20) औऱ शुभम यादव (19) के रूप में हुई है. तीनों की तलाश की जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

