हमीरपुर. जिले में बीती रात रफ्तार का कहर देखने को मिला है. तेज रफ्तार ट्रक ने बारातियों से भरी कार को जोरदार ठोकर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि 4 बारातियों की मौत हो गई. घटना में 3 बाराती गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- पुलिस मेरी सुन नहीं रही… खाकी की अनदेखी, SP कार्यालय के सामने विधवा महिला ने लगाई न्याय की गुहार

बता दें कि घटना मौदहा कोतवाली इलाके के नाराइच रोड पर उस वक्त घटी, जब कार में सवार होकर कुछ बाराती महोबा के ग्राम खड्डी पहरा जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बारातियों से भरी गाड़ी को जोरदार ठोकर मारी. हादसा इतना भयानक था कि बारातियों से भरी कार के परखच्चे उड़ गए. घटना में 4 बारातियों की मौत हो गई. वहीं 3 लोग घायल हुए.

इसे भी पढ़ें- पद के बदले हमबिस्तर होने की मांग! ‘महिलाओं का सम्मान करने वाली पार्टी’ के जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप

वहीं हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया. वहीं मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान उर्दना निवासी मोहन, डामर निवासी कमलेश, तिंदुही निवासी आशीष और एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है. पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है.