हरदोई. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भाइयों को ठोकर मार दी. घटना में एक की मौके पर ही जान चली गई. वहीं दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ संशोधन बिल पास ना होने पर योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- इंडी गठबंधन ने नारी विरोधी मानसिकता को दर्शाया

बता दें कि घटना बेनीगंज-संडीला मार्ग पर उस वक्त घटी, जब दो सगे भाई फसल की मड़ाई कराने के लिए बाइक पर सवार होकर साढ़ू के घर जा रहे थे. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी. ठोकर मारकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया. घटना इतनी भयानक थी कि मौके पर ही एक की मौत हो गई. वहीं दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हुआ. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- खतरे में राहुल गांधी की संसद सदस्यता? दोहरी नागरिकता मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट FIR दर्ज करने का दिया आदेश

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. इलाज के दौरान घायल युवक की भी मौत हो गई. मृतकों की पहचान राजू ( 35) और लक्का (25) के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों की लाश को पीएम के लिए भेजा है. फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.