अमेठी। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल

यह पूरा मामला जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र का है। जहां अहोरवा भवानी कस्बे में तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

READ MORE: बस इतनी सी बात और… घर में घुसकर किशोरी की गला रेतकर हत्या, फिर खुद लगाई फांसी

छानबीन में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गऊ है। पुलिस ने बताया कि मृत युवक की शिनाख्त की जा रही है। आस-पास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।