बदांयू। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पत्नी के रील बनाने के शौक ने पति की जान ले ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
पिछले साल हुई थी शादी
यह पूरा मामला जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र का है। जहां, गजरामपुर गांव के रहने वाले सोहन सिंह यादव की शादी 2 जून 2025 को अलीगढ़ जिले के हरनौतापुर गांव की रहने वाली गुंजन के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन अच्छे से गुजर लेकिन बाद में पत्नी के रील बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। सोहन ने कई बार पत्नी को समझाया लेकिन वो नहीं मानी।
रील बनाने को लेकर होता था विवाद
परिनजों ने बताया कि चार दिन पहले गुंजन और सोहना का रील बनाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद गुंजन अपने मायके चली गई थी। रविवार रात सोहन का पत्नी के साथ फोन पर भी रील बनाने की किसी और बात को लेकर तीखी बहस हुई। इसी बात से आहत होकर सोहन सिंह ने फंदा लगाकर जान दे दी।

