हरदोई। यूपी के हरदोई जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, शादीशुदा प्रेमिका ने युवक को बुलाकर उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला। 20 वर्ष के सुधीर का 4 वर्ष से 4 बच्चो की मां से अफेयर था। इस शादी से प्रेमिका नाराज थी और गुस्से में आकर ब्लेड से प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट डाला।
भाभी और देवर का था अफेयर
यह पूरा मामला जिले के पाली थाना क्षेत्र के गुजदेई गांव है। जहां सुधीर (20 वर्षीय) का रिश्ते में भाभी लगने वाली महिला के साथ लव अफेयर था। दोनों पिछले 4 वर्षों से एक-दूसरे के साथ थे। इस पूरे विवाद की मुख्य वजह सुधीर की शादी बनी, जो बीते 6 मई को संपन्न हुई थी।
READ MORE: लव के लिए कुछ भी करेगा… 4 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, 20 साल पहले हुआ था विवाह
बेवफाई से नाराज़ थी महिला
सुधीर ने बताया कि उसकी शादी की खबर सुनकर उसकी प्रेमिका काफी नाराज थी। शनिवार को उसने सुधीर को कुरसेली गाँव के पास खेतों में मिलने के लिए बुलाया। जब सुधीर वहाँ पहुँचा, तो दोनों के बीच शादी को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई। इसी दौरान महिला ने अचानक ब्लेड निकालकर सुधीर के प्राइवेट पार्ट पर वार कर दिया। पार्ट कटने से उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया। आरोपी महिला प्रेमी सुधीर के रिश्ते की भाभी लगती है। जो की उसकी बेवफाई से नाराज़ थी।
READ MORE: गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कैंटर डिवाइडर से टकराई, 3 लोगों की मौत
सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा
हमले के बाद सुधीर दर्द से चिल्लाते हुए भागकर सड़क पर पहुँचा। पीछे-पीछे महिला भी आ गई। सड़क पर भी दोनों के बीच काफी देर तक विवाद होता रहा। भीड़ इकट्ठा होने पर महिला ने खुद को बचाने के लिए आरोप लगाया कि सुधीर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था और उसने बचाव में हमला किया। महिला का कहना था कि वह बैंक जा रही थी तभी सुधीर ने उसे रोका।

