हापुड़। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां, गंगा एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तारअनियंत्रित कैंटर डिवाइडर पर चढ़ी और पलट गई। इस हादसे में दो महिला और एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। जबकि दो अन्य व्यक्ति भी घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

2 महिलाओं की मौके पर मौत

यह पूरा मामला जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र का है। जहां देर रात तकरीबन 12:15 बजे बरेली से लुधियाना जा रहे ईकर कैंटर ने सदरपुर टोल प्लाजा से 4 किलोमीटर आगे हापुड़ की ओर एक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर लगने से टैंकर पलट गई। इस भीषण हादसे में 8 महीने की दूध पीती बच्ची समेत 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो पुरुष घायल हो गए। आस-पास मौजद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

READ MORE: यूपी में आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार, राज्यपाल दिलाएंगी नए मंत्रियों को शपथ, पश्चिमी यूपी को मिल सकता ज्यादा प्रतिनिधित्व

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुए दो व्यक्ति का इलाज चल रहा है। आस-पास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।