कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. शादी को लेकर परिजनों के विरोध के बीच एक प्रेमी युगल द्वारा कथित रुप से जहरीला पदार्थ खा लेने का मामला सामने आया. दोनों की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जहां उपचार के दौरान प्रेमिका की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि प्रेमी की हालत गंभीर बनी है.

इसे भी पढ़ें- ‘घमंड का बुखार उतरा, चलती गाड़ी से भगवान ने उतारा’, उपचुनाव नतीजों पर अखिलेश का भाजपा पर करारा हमला

जानकारी के अनुसार, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मजहलीपट्टी गांव निवासी 22 वर्षीय सूरज पुत्र घूरेराम और कुसियाबहार गांव निवासी 19 वर्षीय संध्या पुत्री रामभवन रिश्ते में मौसेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की चर्चा है और वे शादी करना चाहते थे.

इसे भी पढ़ें- राम मंदिर चंदे का हिसाब कहां? डिंपल यादव का तीखा सवाल, कहा- ’14-15 साल की बेटियों से माफी मंगवा रही सरकार’

बताया जा रहा है कि सोमवार को सूरज संध्या के घर पहुंचा था. इसी दौरान शादी को लेकर परिजनों के विरोध और कथित दबाव के बीच दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. परिजन दोनों को तत्काल सीएचसी ले गए, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच में जुट गई है.