कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. मछलीशहर नगर के रोडवेज बस स्टैंड के पास विपरीत दिशा से आ रही रोडवेज ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी. घटना में युवक की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया.
इसे भी पढ़ें- रास नहीं आई ‘साइकिल’! बाहुबली विधायक अभय सिंह कल भाजपा में होंगे शामिल, बदल सकता है 27 का सियासी गणित
सिकरारा थाना क्षेत्र के कुरनी (तिवारी का पूरा) ग्राम निवासी 28 वर्षीय अश्वनी यादव पुत्र रमा शंकर यादव मंगलवार की सुबह बाइक से नगर आए हुए थे. वह अपनी लेन से बस स्टैंड के आगे मौर्य नगर पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही रोडवेज बस ने अश्वनी को जबदस्त टक्कर मार दी. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ. मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया. जहां चिकित्सक ने युवक के मौत की पुष्टि कर दी.
इसे भी पढ़ें- ‘हार पचा नहीं पा रहे राहुल…’ मंत्री कपिल देव अग्रवाल का सीधा हमला, चुनाव आयोग वाले बयान पर घेरा
जानकारी के अनुसार, युवक अभी कुछ माह पूर्व मुम्बई से गांव आया था. वहीं प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया बस सहित चालक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

