कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को रौंद दिया. घटना में दोनों भाइयों की मौत हो गई. वहीं 4 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.
इसे भी पढ़ें- ‘समाज को तोड़ना भाजपा का एजेंडा’, अखिलेश यादव का भाजपा पर निशाना, संविधान विरोधी बताते हुए दिया बड़ा बयान
बता दें कि घटना चंदवक थाना क्षेत्र के बाजार के पास उस वक्त घटी, जब 2 भाई अपने पिता के ननिहाल केराकत क्षेत्र से एक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बाइक से घर जाने के लिए निकले थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप की चपेट में आ गए. पिकअप की चपेट में आने से दोनों सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.
इसे भी पढ़ें- ‘योजनाओं को जनता तक पहुंचाना जरूरी…’, CM योगी ने सहारनपुर में कई परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, कहा- 2017 के बाद स्थिति पूरी तरह बदली
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों भाइयों की लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दोनों मृतकों की पहचान दीपक विश्वकर्मा उम्र लगभग 30 वर्ष और उसका छोटा भाई आकाश विश्वकर्मा के रूप में हुई है. वहीं घायल की पहचान शिवांश विश्वकर्मा 4 वर्ष के रूप में हुई है. पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश में जुट गई है. घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाने की बात पुलिस कह रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

