कन्नौज. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार डीसीएम ने खड़ी पिकअप को ठोकर मार दी. घटना में 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- 2 दिन, 3 कत्ल और अब…’खूनी दरिंदे’ का खाकी ने किया खात्मा, ट्रेनों और अस्पताल में 3 लोगों को सुला चुका था मौत की नींद

बता दें कि घटना जसोदा कस्बे में अलीगढ़-कानपुर नेशनल हाइवे पर उस वक्त घटी, जब एक पिकअप सड़क किनारे खड़ी थी. पिकअप सवार लोग वाहन के पीछे बंधे जनरेटर को बना रहे थे. इसी दौरान डीसीएम ने पीछे से आकर पिकअप को ठोकर मार दी. घटना इतनी भयानक थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए. वहीं हादसे में एक युवक मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. वहीं हादसा होता देख मौके से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश यादव ब्रेन वाश करने में… PM मोदी पर सपा सांसद की अमर्यादित टिप्पणी पर ओपी राजभर का निशाना, जानिए सपा सुप्रीमो के लिए ऐसा क्या कहा?

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया. जहां एक घायल ने दम तोड़ दिया. 3 लोगों का इलाज जारी है. मृतकों की पहचान गंगाराम (50) और निरंजन लाल के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों की लाश को पीएम के लिए भेज दिया है. ठोकर मारने वाले डीसीएम को पुलिस ने जब्त कर लिया. पुलिस घटना की जांच कर रही है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.