लखनऊ. सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने महोबा में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की. जिसे लेकर योगी सरकार में मंत्री और सुभसपा सुप्रीमो ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया है. ओपी राजभर ने कहा, दरअसल अखिलेश यादव “ब्रेन वाश” करने में इतने माहिर हैं कि पाकिस्तान के “एबटाबाट” का मौलाना भी उनके सामने फेल है. मैं उनके साथ गठबंधन में रहा हूं, इसलिए ठीक से जानता हूं. उनसे मिलने के बाद कोई आम इंसान भी किसी को गाली दे दे, पीट दे या गोली मार दे तो ये बहुत सामान्य बात है.
इसे भी पढ़ें- 2, दिन, 3 कत्ल और अब…’खूनी दरिंदे’ का खाकी ने किया खात्मा, ट्रेनों और अस्पताल में 3 लोगों को सुला चुका था मौत की नींद
आगे ओपी राजभर ने कहा, ऐसा अक्सर होता है, जो उनके कार्यकर्ता करते रहते हैं, उनका रूटीन वर्क है, माननीय योगी आदित्यनाथ की सरकार में वो जेल भी जाते हैं, जिसे पूरा प्रदेश आए दिन देखता है. लेकिन एक बात और है अखिलेश यादव अगर ढंग से किसी को समझा दें तो वो “ह्यूमन बम” बनकर भी फट सकता है.
इसे भी पढ़ें- ये कैसा अमृतकाल है, जिसमें… अखिलेश यादव का तीखा हमला, PM मोदी की अपील पर सराफा कारोबारियों ने खोला मोर्चा
आगे ओपी राजभर ने ये भी कहा कि सपा के हमीरपुर सांसद ने कल प्रधानमंत्री मोदी के लिए जिस शब्द का इस्तेमाल किया है, वो अखिलेश यादव के ही शब्द हैं. वरना इस तरह कि भाषा का प्रयोग कोई जनप्रतिनिधि तो छोड़िए, सामान्य व्यक्ति भी नहीं करता. यह अत्यंत निंदनीय, शर्मनाक और ना-क़ाबिल-ए-बरदाश्त है. यूपी सरकार और यूपी पुलिस से निवेदन है कि ऐसी गंदी सोच रखने वाले व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजे. ऐसा व्यक्ति समाज के लिए घातक है. अखिलेश यादव माफी मांगिए, सार्वजनिक तौर पर माफी मांगिए.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

