लखनऊ. पीएम मोदी ने देश के लोगों को संबोधित करते हुए पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल सीमित करने की अपील की है. साथ ही विदेश यात्रा पर न जाने और 1 साल तक सोना न खरीदने की अपील की है. जिसके बाद सराफा काराबारियों ने बाजार को बंद कर विरोध प्रदर्शन कर रोजी-रोटी पर संकट मंडराने की बात कही. जिसे लेकर अखिलेश यादव ने पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ये कैसा अमृतकाल है, जिसमें सोने की चिड़िया सहमी है.

इसे भी पढ़ें- मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, सीएम योगी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा- ये राजनीतिक कुसंस्कार, समय आने पर जनता देगी जवाब

आगे अखिलेश यादव ने कहा, सर्राफ़ा बाज़ार से जुड़े देशभर के करोड़ों कारीगरों से लेकर सुनार, व्यापारी तक, अब क्या अपनी दैनिक ज़रूरतों को एक साल के लिए ताक पर रख देंगे या सरकार उनके परिवारों का पेट पालेगी. ये बात बिना-परिवारवाले लोग क्या जानें कि घर कैसे चलता है. इतनी कमज़ोर सरकार तो देश की आज़ादी के इतिहास में कभी नहीं रही है.

इसे भी पढ़ें- ये है UP की बेहतरीन स्वास्थ्य व्यवस्था! जिला अस्पताल की बदहाली देखिए, व्हीलचेयर न मिली तो बेटे ने पिता को पीठ पर लादा

आगे अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचार ने देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर दिया है और लोगों की ज़िंदगी को तबाह. आज देश भर के हर तरह के व्यापारी समाज को भी ये बात समझ में आ गयी है कि ऐसा क्यों कहा जाता है कि भाजपा किसी की सगी नहीं है. व्यापारी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!