कौशांबी. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 4 लोगों को चपेट में ले लिया. घटना में चारों की मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा गबन : अखिलेश बोले- भाजपा सरकार ने अपनी धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक विश्वसनीयता खो दी है
बता दें कि घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर स्थित कंगन होटल के सामने उस वक्त घटी, जब पिकअप का टायर पंचर होने के बाद चार लोग पंचर बनाने का काम कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चारों को चपेट में ले लिया. घटना में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस के जरिए चारों को अस्पताल भिजवाया.
इसे भी पढ़ें- JPNIC में भ्रष्टाचार! 200 करोड़ की बिल्डिंग का काम 860 करोड़ में? राजभर ने अखिलेश पर मढ़ा आरोप
वहीं चारों घायलों की हालत देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच कर चारों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान सिराथू सैनी, एहसान, साबिर औऱ अकबर के रूप में हुई है. पुलिस ने चारो की लाश को पीएम के लिए भेजा है. अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

