गोविंद पटेल, कुशीनगर. एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी से हुए विवाद के बाद एक युवक ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया, जिसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया. पारिवारिक कलह से आहत युवक ने चाकू से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही वह अस्पताल से फरार हो गया. अब परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं.
इसे भी पढ़ें- ‘देश के लिए ‘संकट’ सिर्फ एक है…भाजपा’, जनता से PM मोदी की अपील पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- चुनाव खत्म होते ही, ‘संकट’ याद आ गया!
बता दें कि पूरा मामला हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक अम्बेडकर नगर का है. यहां रहने वाले रोहित नामक युवक का किसी घरेलू बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी नाराज होकर मायके चली गई. पत्नी के घर छोड़कर जाने से युवक मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया और गुस्से व तनाव में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने घर में रखे धारदार चाकू से अपना गुप्तांग काट लिया. घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई. खून से लथपथ हालत में तड़प रहे युवक को देखकर परिजन घबरा गए और तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड्डा ले गए. अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया. डॉक्टरों का कहना था कि अत्यधिक रक्तस्राव के कारण युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई थी. परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज शुरू हुआ. इसी बीच युवक अचानक अस्पताल से गायब हो गया.
इसे भी पढ़ें- झूठ परोसने वाले अखिलेश यादव जी…ओपी राजभर ने सपा सुप्रीमो पर साधा निशाना, जिन्ना को आदर्श मानने का आरोप लगाते हुए कही बड़ी बात
बताया जा रहा है कि मौका पाकर वह अस्पताल से फरार हो गया. काफी देर तक जब युवक वार्ड में नहीं दिखा तो परिजनों के होश उड़ गए. अस्पताल परिसर और आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. परिजन युवक की तलाश में रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर खोजबीन कर रहे हैं. वहीं इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. स्थानीय लोग इस घटना को पारिवारिक तनाव और मानसिक दबाव का खतरनाक परिणाम बता रहे हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

