गोविंद पटेल, कुशीनगर. एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. जहां ईंट भट्ठे के पास बने पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सभी बच्चे खेलते-खेलते गड्ढे के पास पहुंच गए थे और हादसे का शिकार हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे.
इसे भी पढ़ें- ‘हमें मारिए, इसे नहीं…’, प्रेमिका की शादी में पीटा आशिक, दूल्हे ने किया फेरे लेने से इनकार, फिर आया ऐसा ट्विस्ट, जानकर…
घटना कसया थाना क्षेत्र के मैनपुर ग्रामसभा के दिनापट्टी स्थित पंकज ईंट उद्योग भट्ठे की है. जहां मिट्टी खनन के कारण बने गहरे गड्ढे में पानी भरा हुआ था. उसी गड्ढे के पास खेल रहे तीन मासूम बच्चे अचानक पानी में डूब गए. काफी देर तक बच्चों के नजर नहीं आने पर परिजनों और मजदूरों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद तीनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
इसे भी पढ़ें- प्यार, बेवफाई और मर्डर: प्रेमी के लिए महिला ने लिव इन पार्टनर को जिंदा जलाया, अस्पताल में मौत
मृत बच्चों की पहचान ढाई वर्षीय अनुष्का, तीन वर्षीय अभय पटेल और सात वर्षीय अनन्या के रूप में हुई है. सभी बच्चे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-जांजगीर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. बच्चों के माता-पिता ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करते हैं. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. प्रशासन द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है. साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया गया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

